Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

युवा चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर JDA ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) छत्तीसगढ़ और JDA CIMS बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू से मुलाकात कर युवा चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. नागेंद्र साहू, डॉ. योगेश्वर जायसवाल सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।

ज्ञापन में नए मेडिकल रजिस्ट्रेशन नियमों पर चिंता जताते हुए इनमें संशोधन की मांग की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बढ़ती आउटसोर्सिंग व्यवस्था का विरोध करते हुए नियमित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग रखी गई।

JDA ने मेडिकल विद्यार्थियों, इंटर्न, पीजी, बॉन्डेड डॉक्टरों और सुपर स्पेशलिटी रेजिडेंट्स के स्टाइपेंड एवं मानदेय को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बढ़ाने, कार्यस्थल सुरक्षा, आवासीय सुविधाओं, पदोन्नति और सेवा शर्तों में सुधार की मांग भी की।

मंत्री तोखन साहू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। JDA ने उम्मीद जताई कि युवा चिकित्सकों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Exit mobile version