रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
बैज ने कहा कि झीरम घाटी हमले के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने न्यायिक फैसले के साथ-साथ घटना के व्यापक पहलुओं की जांच की मांग उठाई है। NIA अदालत ने 2013 के हमले के मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है।


