दंतेवाड़ा में पत्रकारों का मौन धरना, साथी की गिरफ्तारी पर न्यायिक जांच की मांग

दंतेवाड़ा। गीदम थाना क्षेत्र में पत्रकार से जुड़े विवादित मामले को लेकर बस्तर संभाग के पत्रकारों ने सोमवार को मौन धरना दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। सभी सात जिलों के मीडियाकर्मी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मारी। घटना में पत्रकार के पिता और 2 साल की बच्ची बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक के साथ मारपीट का दूसरा वीडियो भी सामने आया।

पत्रकार संगठनों ने इस मामले में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही पत्रकार और उनके परिवार पर दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग भी की।

You May Also Like

More From Author