कबीरधाम NH 30 चिल्फी घाटी में ट्रक फंसा, 300 से अधिक वाहन जाम में फंसे

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में NH 30 की चिल्फी घाटी में आज दोपहर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण रुक गया, जिसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूत्रों के अनुसार, जाम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ है और अब तक लगभग 300 से अधिक वाहन दोनों दिशाओं में फंसे हुए हैं। चिल्फी घाटी के दोनों तरफ लंबी लाइनें बनी हुई हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चिल्फी पुलिस मौके पर तैनात है और यातायात को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

You May Also Like

More From Author