Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय रहे मौजूद

रायपुर। आगामी 12 जून को रिलीज होने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग सोमवार को रायपुर के जोरा स्थित द मॉल में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में नर्स की भूमिका निभाने के बाद उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारियों और समर्पण को करीब से समझने का अवसर मिला। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का प्रेरक संदेश देती है। उन्होंने फिल्म को 10 में से 10 अंक देने की बात कही।

Exit mobile version