कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एसीएम रैंक की महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी को मार गिराया, जिस पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, माचपल्ली जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसका जवानों ने जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में महिला नक्सली का शव, एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई।
रूपी बस्तर के माड़ डिवीजन में सक्रिय आखिरी बड़े कैडर की नक्सली मानी जा रही थी और 2004 से संगठन से जुड़ी थी।
वहीं बस्तर रेंज आईजी ने बाकी नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।


