कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के बीच आत्मसमर्पण की रफ्तार बढ़ी है। पिछले 3 दिनों में 25 लाख रुपये के इनामी 3 नक्सलियों ने AK-47 हथियार के साथ सरेंडर किया है।
पुलिस के अनुसार, अब उत्तर बस्तर क्षेत्र में करीब 21 नक्सली ही सक्रिय बचे हैं। इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए 9479194119 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी नक्सली भी आत्मसमर्पण करेंगे, जिससे तय समयसीमा से पहले क्षेत्र नक्सल मुक्त हो सकता है।

