Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांकेर में बड़ी कार्रवाई: अनाधिकृत अनुपस्थिति पर प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे निलंबित

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए थे।

विजय पाण्डे की पदस्थापना डीसीबी शाखा, कांकेर में थी। विभागीय नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक का नाम पूर्व में महादेव सट्टा एप मामले में भी सामने आ चुका है, जिससे यह कार्रवाई और अहम मानी जा रही है।

फिलहाल मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। इस संबंध में एसपी निखिल रखेचा ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version