Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांकेर में NH-30 पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं और बच्चों को मारी टक्कर, 6 घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एनएच-30 पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिलाएं और बच्चे कथा सुनकर घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, चारामा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल महिलाओं और बच्चों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Exit mobile version