Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कर्नाटक टॉप पर, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में कर्नाटक की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं ओडिशा की टीम 5 स्वर्ण, 1 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

असम की टीम 2 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर छठे स्थान पर बनी हुई है।

गुरुवार को हुए तैराकी मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले वह 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। हालांकि, हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल मुकाबला ड्रॉ रहा। वेटलिफ्टिंग में राज्य के खिलाड़ी अब तक कोई पदक हासिल नहीं कर सके हैं।

Exit mobile version