रायपुर। राजधानी रायपुर में 6 और 7 जून 2026 को सीआईसीएएसए रायपुर द्वारा “KARTAVYA 2026 – National Conference of CA Students” का आयोजन किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक सीए विद्यार्थी और युवा पेशेवर शामिल होंगे।
“SYNC – Strategy, Youth, Network & Change” थीम पर आधारित इस सम्मेलन में नेतृत्व विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता, प्रोफेशनल एक्सीलेंस और करियर अवसरों जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
सीआईसीएएसए रायपुर के अध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, नेतृत्व, नेटवर्किंग और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकें।

