Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कवर्धा में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण, कलेक्टर गोपाल वर्मा सख्त

कवर्धा: कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने पिपरिया नगर पंचायत से गांगपुर तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की।

करीब 3.90 करोड़ रुपये की लागत से 3.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डामरीकरण, गिट्टी-बजरी और अन्य सामग्री की जांच की, साथ ही खुदाई कर अंदरूनी परतों की गुणवत्ता भी परखी।

प्राथमिक जांच में निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया है, हालांकि पारदर्शिता के लिए सैंपल लैब परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version