Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने जीते 1 करोड़

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम चरण में है और शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास, जो सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं, ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए।

बिप्लव ने 1 करोड़ के सवाल का जवाब चंद सेकंड में देकर सभी को हैरान कर दिया। सवाल था— स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के ऑप्शन D ‘इसेयर’ चुना, जो सही साबित हुआ।

हॉटसीट तक पहुंचने से पहले उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीता और शो शुरू होने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई। गेम के दौरान उन्होंने अपने साथी जवानों के बलिदान और जंगल में ड्यूटी के अनुभव भी साझा किए।

उनकी शानदार समझ और ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें परिवार सहित डिनर पर आमंत्रित किया। बिप्लव को 1 करोड़ रुपये के साथ एक कार भी मिली।

Exit mobile version