Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

केशकाल घाटी में 15 दिनों के लिए यातायात बंद, जानिए नए रूट

Keshkal Ghat

Keshkal Ghat

Kondagaon : जिला प्रशासन ने केशकाल घाटी मार्ग को 10 नवंबर से 25 नवंबर तक 15 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है। इस अवधि में घाटी के 6 प्रमुख मोड़ों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ 61 लाख रुपये है। इस कदम का उद्देश्य केशकाल घाट पर लगने वाले लगातार जाम की समस्या को हल करना और यातायात को सुरक्षित बनाना है।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

छोटे वाहन: रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहन (कार और दुपहिया) सामान्य रूप से यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, जगदलपुर से रायपुर की ओर आने वाले इन वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा, जो बटराली, गोबरहीन, गढ़धनोरा, रांधा, उपरामूरवेंड, मुरनार होते हुए कांकेर, धमतरी, रायपुर तक जाएगा।

यात्री बसें: केशकाल घाट मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए नया मार्ग निर्धारित किया गया है। अब जगदलपुर से रायपुर जाने वाली बसें विश्रामपुरी चौक, गोविंदपुर और दुधावा के रास्ते से गुजरेंगी, और वही मार्ग रायपुर से जगदलपुर आने वाली बसों के लिए भी होगा।

भारी मालवाहक वाहन: भारी वाहनों के लिए भी एक अलग मार्ग तय किया गया है। जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मालवाहक वाहन विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरूद होते हुए रायपुर जाएंगे। वहीं, रायपुर और राजनांदगांव से आने वाले मालवाहक वाहन रायपुर, धमतरी, कांकेर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version