Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

13 साल की बहन ने दो मासूम भाई-बहन को कुएं में धकेला, दोनों की मौत

रायपुर/खैरागढ़. खैरागढ़ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 13 साल की बच्ची ने अपने ही 4 साल के भाई करण वर्मा और 1.5 साल की बहन राधिका वर्मा को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवारों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और इसी वजह से बच्चों को आपस में खेलने से भी रोका जाता था।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर 4 साल के करण ने बड़ी बहन को चिढ़ा दिया था, जिससे वह नाराज हो गई। घर के पास खेलते समय उसने पहले करण को कुएं में धकेला। यह देखकर 1.5 साल की राधिका रोने लगी, तो बच्ची ने उसका मुंह रूमाल से बांधकर उसे भी कुएं में धकेल दिया।

पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है। पुलिस इस घटना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगी, जिसमें बच्ची की मानसिक स्थिति और पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version