Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मनरेगा रैली में खड़गे-राहुल गांधी के आने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी।

बैज ने राज्य सरकार पर बिजली दर बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी गई है और दरों में कई बार वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सरकार को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरने की रणनीति बनाएगी।

उन्होंने राज्यसभा सीट, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और फ्रीबीज मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में ओडिशा और झारखंड के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version