Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का छठा दिन: जगदलपुर में एथलेटिक्स की शुरुआत, प्रदेशभर में कई प्रतियोगिताएं

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज छठा दिन है, जहां देशभर से आए खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है और विभिन्न खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है।

आज जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में सुबह 6:30 बजे से एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इस आयोजन में कुल 17 विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वहीं राजधानी रायपुर में आज आर्चरी, हॉकी और फुटबॉल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके साथ ही सरगुजा में सुबह 8 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version