India & World Today | Latest | Breaking News –

BPL कार्ड बनाने के लिए पैसे लेने वाला नगरपालिका अधिकारी सस्पेंड

गरीबों से गरीबी रेखा कार्ड बनाने के लिए पैसे लेने वाले कोंडागांव नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। विधायक लता उसेंडी भी उनके काम से नाखुश थीं। अधिकारी के काम से क्षेत्र की जनता भी नाराज थी।

सूत्रों के अनुसार, पात्रे गरीबों से गरीबी रेखा कार्ड बनाने के लिए 500-500 रुपये की राशि ले रहे थे। यह राशि लेना नियमों के खिलाफ था। इसकी शिकायतें कलेक्टर को मिली थीं। कलेक्टर ने मामले की जांच करवाई और शिकायतों को सही पाया। इसके बाद उन्होंने राज्य शासन को कार्रवाई के लिए लिखा था। राज्य शासन ने कार्रवाई करते हुए पात्रे को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी पात्रे के काम से असंतुष्ट थीं। उन्होंने हाल ही में उनके काम को लेकर फटकार लगाई थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। नगरपालिका अधिकारी के काम से आम लोग भी खुश नहीं थे। कहा जाता है कि वह जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही काम कर रहे थे। दो दिन पहले ही वह जेसीबी लेकर बस स्टैंड की दुकानों में तोड़फोड़ करने पहुंच गए थे। इस पर विधायक उसेंडी भी मौके पर पहुंची थीं और उन्हें फटकार लगाई थी।

Exit mobile version