कोंडागांव में महिला शिक्षिका से दिनदहाड़े लूट, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

कोंडागांव जिले के कोंडागांव शहर में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला शिक्षिका को लूट का शिकार होना पड़ा। दो अज्ञात बदमाशों ने शिक्षिका के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना में शिक्षिका के पर्स में रखे लगभग 12 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, दो अंगूठियां, गहने और जरूरी दस्तावेज लूट गए।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने घटी। शिक्षिका रेखा ठाकुर बाजार जा रही थीं, तभी दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

शिक्षिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author