Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा में राखड़ बांध फूटा, जेसीबी ऑपरेटर की मौत, जांच के आदेश

कटघोरा। कोरबा जिले के नवागांव कला स्थित सीएसईबी के राखड़ बांध (झाबु डेम) के फूटने से रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बांध टूटने से राखड़ का तेज बहाव शुरू हो गया, जिसमें एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मृतक की पहचान मड़वारानी निवासी हुलेश्वर कश्यप के रूप में हुई है। घटना के समय पांच लोग काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य चलाया गया।

घटना को लेकर सीएसईबी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 23 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, युवा कांग्रेस ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Exit mobile version