Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा में 8 लाख की साल लकड़ी हेराफेरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अभनपुर स्थित एक आरा मिल को सील कर करीब 20 घन मीटर साल की लकड़ी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी क्षेत्र से अनुमति लेकर काटे गए 206 साल के पेड़ों की लकड़ी वन विभाग के डिपो में जमा कराने के बजाय अभनपुर की आरा मिल भेज दी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने छापेमारी कर लकड़ी बरामद की और उसे वापस कोरबा डिपो पहुंचाया।

डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि जांच के बाद आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version