रायपुर/कोरबा में गरीबों की आवास योजना में घोटाले का मामला सामने आया है। EOW-ACB ने कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट ने 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर करीब 79 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। वह बैंक ऑफ इंडिया में कियोस्क संचालक था और स्टाफ आईडी का दुरुपयोग कर खातों में आधार बदलकर AEPS के जरिए पैसे निकालता रहा।
मामले में फिनेकल सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों का फायदा उठाया गया और करीब 620 फर्जी आधार सीडिंग की गईं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

