कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत महज 10 दिनों में अवैध शराब से जुड़े 61 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से 178 लीटर महुआ शराब और करीब 325 किलो लाहन जब्त किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
11 आरोपियों पर गैर-जमानती अपराध दर्ज
विशेष अभियान के दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन की सख्ती से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
कार्रवाई में क्या-क्या जब्त हुआ?
- 10 दिनों में 61 आपराधिक मामले दर्ज
- 178 लीटर महुआ शराब जब्त
- 325 किलो लाहन बरामद
- 11 आरोपियों पर धारा 34(2) के तहत कार्रवाई
- सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
- न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया
प्रशासन की सख्ती: कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।

