Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा में रेलवे परियोजना घोटाला: 2 करोड़ के सामान की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गेवरा–सेन्दुरगढ़ रेलवे लाइन निर्माण परियोजना से जुड़े करोड़ों रुपये के सामान की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के एक ऑपरेटर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का लोहा और पुरानी रेल पटरियां चोरी कर बेची गईं।

मामला शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी का है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र कुमार जांगिड़ की शिकायत पर जांच शुरू की गई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही कर्मचारियों ने की थी। ऑपरेटर तेजबहादुर पटेल ने पिछले चार महीनों से स्क्रैप और पुरानी रेल पटरियां चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 316(5), 317(2), 317(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शेष चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी हुई है।

Exit mobile version