कोरबा/दीपका: कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिलें तथा 6 SECL के रोलर जब्त किए।जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल 10 सालों से जंगल में कुटिया बनाकर रह रहा था और खुद को अच्छे खानदान का बताकर महिलाओं के संपर्क में रहता था। पूछताछ में पता चला कि उसने दीपका खदान और आसपास के कई क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा उसने चोरी की मोटरसाइकिलें पास के जिलों में बेचने की योजना बनाई थी।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि जयसिंह पटेल के खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर भी पाए गए हैं, जिनसे वह बातचीत करता और पैसे देता था। पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे भी चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

