Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा में बेशकीमती इमारती लकड़ी की तस्करी का खुलासा, 9 लाख की लकड़ी और क्रेन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी और अवैध परिवहन के मामले में कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी और एक क्रेन जब्त की है। मामले में आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन रामपुर में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक शिकायत में 7 पेड़ों की अवैध कटाई का उल्लेख था, लेकिन विस्तृत जांच में करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर ले जाया गया था।

संयुक्त जांच दल ने अवैध रूप से परिवहन की गई लकड़ी और उसे ढोने में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version