कोरबा में डकैती कांड: सौम्या चौरसिया का नाम लेकर 15 डकैतों ने घर पर बोला धावा

कोरबा। तराईडांड गांव में देर रात 15 से अधिक हथियारबंद डकैतों ने किसान शत्रुघन दास के घर धावा बोलकर परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाया और करीब साढ़े 5 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान डकैत बार-बार पूछते रहे—“सौम्या का 20–25 लाख कहां रखा है?”

पीड़ित की बेटी बबीता दास, निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

You May Also Like

More From Author