Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी मामले का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उनका संबंध अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, 4 जून की रात दोनों आरोपी नकाब और दस्ताने पहनकर बैंक में घुसे थे और लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर फरार हो गए। जांच में पता चला कि दोनों पहले दीपका की एक निजी कंपनी में काम कर चुके थे, जिससे उन्हें क्षेत्र की अच्छी जानकारी थी। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version