Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

‘कलयुग का कल्कि’ का आतंक: कोरबा में हत्या के बाद तलवार और धमकी भरी चिट्ठी से दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नवापारा गांव में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले एक अज्ञात कातिल ने पूरे इलाके में खौफ फैला रखा है। अब तक एक हत्या कर चुका यह अपराधी लगातार धमकी भरे संदेश छोड़कर गांववालों को दहशत में डाल रहा है। ताजा घटनाक्रम में, जिस मुक्तिधाम में मारे गए रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार हुआ था, वहीं एक तलवार और धमकी भरी चिट्ठी मिलने से सनसनी मच गई है।

हत्या के बाद अगली वारदात की धमकी

25 फरवरी को 60 वर्षीय रामसिंह कंवर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद आरोपी ने गांव की दीवारों पर खौफनाक संदेश लिखकर दावा किया कि उसकी अगली वारदात पकरिया गांव में होगी और इस बार उसका निशाना मोनू होगा। इसके साथ ही, आरोपी ने शराबबंदी की मांग भी की है।

मुक्तिधाम में तलवार और चिट्ठी से सनसनी

गांव में पहले से ही डर का माहौल था, लेकिन मुक्तिधाम में ढाई फीट लंबी तलवार और एक चिट्ठी मिलने के बाद दहशत और बढ़ गई है। पुलिस ने चिट्ठी को कब्जे में ले लिया है, लेकिन उसके अंदर क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

इस सनसनीखेज मामले को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

Exit mobile version