रायपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सहयोग केंद्र का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मौजूद रहेंगे और आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
सहयोग केंद्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लोग मंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतें और समस्याएं रख सकेंगे। मंत्री संबंधित मामलों की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे।

