Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

साड़ी वितरण विवाद पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान, खराब साड़ियों को बदलने के निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी वितरण को लेकर उठे विवाद के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है। उन्होंने माना कि कुछ स्थानों से साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हैं, लेकिन सभी साड़ियां खराब नहीं हैं।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं साड़ी का उपयोग और धुलाई कर गुणवत्ता की जांच की है। जहां भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, वहां खराब साड़ियों को बदलकर नई साड़ियां देने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था और उस समय दी जाने वाली साड़ियां उपयोग योग्य नहीं होती थीं।

Exit mobile version