रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में भूखंड आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने मंत्री केदार कश्यप की पत्नी से जुड़ी राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड को कचना की जमीन के बदले सड्डू में भूखंड दिए जाने पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि कचना की करीब 1.33 एकड़ जमीन के बदले कंपनी को सड्डू में MR-43 से लगी करीब 23 हजार वर्गफीट जमीन आवंटित की जा रही है। पार्टी ने इस प्रक्रिया की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने RDA कार्यालय का घेराव भी किया। वहीं RDA का कहना है कि भूखंडों का आवंटन निर्धारित नियमों के तहत किया गया है और संबंधित प्रक्रिया में दावा-आपत्ति भी मंगाई गई है।

