रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सोमवार, 28 अप्रैल को सभी पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार का पंजीयन कार्य नहीं होगा। रजिस्ट्री बंद रहने के कारण लगभग 15,000 से अधिक लोगों को असुविधा होने की संभावना है।
पंजीयन विभाग ने पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पक्षकारों को मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी है और नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
सूत्रों के अनुसार, पंजीयन कार्यालयों में बंदी का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को रजिस्ट्री और तत्काल नामांतरण प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए ट्रेनिंग देना है। साथ ही, जमीन के नए गाइडलाइन रेट की समीक्षा और पंजीयन कार्यालयों के लिए नई कार्यप्रणाली तैयार करने का कार्य भी इसी दिन किया जाएगा।