Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

समकालीन हिंदी उपन्यासों में विकलांग-विमर्श पर लता ने की पीएचडी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने प्रदान की उपाधि

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के हिंदी विषय में लता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “समकालीन हिंदी उपन्यासों में विकलांग-विमर्श” विषय पर अपना शोध पूरा किया।

लता ने अपना शोधकार्य डॉ. सविता मिश्रा, पूर्व प्राचार्य, शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम, जिला गरियाबंद के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध कार्य शासकीय दू. बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित शोध केंद्र से पूर्ण हुआ।

लता ग्राम धनसीर, जिला सारंगढ़ की निवासी हैं। वे चंद्रभूषण और श्रीमती प्रतीका की पुत्री हैं। पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version