रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में आज कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी और उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक समाधान के लिए चर्चा करेंगी।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग केंद्र में रहेंगी। इस दौरान कार्यकर्ता उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे।

