छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहीपुरा में आज सुबह एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। किसान कमल राठौड़ के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में एक तेंदुए का शावक दिखाई दिया। यह देखकर मजदूर डर गए और गांव में बड़े बुजुर्गों को बताया।
इस खबर के फैलते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला गांव में पहुंच गया। वन रक्षक अनिल चौंगणें ने ग्रामीणों को खेत में शावक के पास नहीं जाने की चेतावनी दी और शावक पर निगाह रखी। उन्होंने यह भी बताया कि मादा तेंदुआ कुछ समय में अपने शावक को लेकर चली जाएगी। वन विभाग की टीम शावक को मादा तेंदुए से मिलाने की कोशिश में जुटी हुई है।