Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खोंगसरा-भनवारटंक रेल सुरंग में दिखा तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर घूमते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि एक लोको पायलट ने सुरंग के भीतर तेंदुए को देखकर मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। तेंदुआ ट्रैक के बीच चलता नजर आ रहा है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे और वन विभाग मिलकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटे हैं।

Exit mobile version