किराना व्यापारी के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, दो घंटे बाद रेस्क्यू

धमतरी। सिहावा नगरी क्षेत्र के ग्राम सोनामगर के छिपलीपारा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया। यह तेंदुआ किराना व्यापारी उत्तम साहू के घर के बाथरूम में जा घुसा और अंदर से दरवाजा बंद हो गया।

परिवार वालों को जब बाथरूम से तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी, तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

You May Also Like

More From Author