Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े शराब के दाम, 6 महीने में दूसरी बार झटका

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए एक और बुरी खबर है। राज्य सरकार ने एक बार फिर शराब के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यह साल में दूसरी बार शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक, विभिन्न ब्रांडों के क्वार्टर (पौवा) की कीमतें 40 रुपये तक बढ़ा दी गई हैं।

कौन-कौन सी शराब हुई महंगी:

इस बढ़ोतरी से व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विंडसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक और जम्मू डिलक्स विस्की जैसी लोकप्रिय ब्रांड्स महंगी हो गई हैं। जम्मू डिलक्स विस्की के क्वार्टर की कीमत में 40 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, सिंबा एडिशन बीयर भी 30 रुपये महंगी हो गई है।

कब से लागू हुईं नई कीमतें:

ये बढ़ी हुई कीमतें 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में भी शराब के दाम बढ़ाए गए थे।

Exit mobile version