रायपुर। होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। त्योहार के दो दिनों में प्रदेश में 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब बिक गई।
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को 128 करोड़ रुपये से अधिक और 5 मार्च को करीब 51 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। वहीं रायपुर जिले में चार दिनों के भीतर 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब खरीदी गई।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब लोगों का रुझान देशी की तुलना में विदेशी शराब की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

