Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गुरु घासीदास जयंती पर बेमेतरा में शुष्क दिवस, 18 दिसंबर को सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मदिरा उपभोक्ताओं के लिए एक दिन के लिए राहत नहीं, बल्कि सख्ती की खबर है। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को राज्य के एक जिले में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान शराब पीने या पिलाने पर पकड़े जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार शासन की आबकारी नीति एवं व्यवस्थापन नियमों के तहत गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर, गुरुवार को जिला बेमेतरा में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस के तहत जिले में संचालित सभी देशी मदिरा दुकानें (सी.एस.-2), विदेशी/प्रीमियम मदिरा दुकानें (एफ.एल.-1), देशी-विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें, तथा इनसे जुड़े सभी अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे।

इस अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय और किसी भी प्रकार का लेन-देन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों और मदिरा दुकान संचालकों को जारी कर दिए हैं।

Exit mobile version