Lok Sabha Election : मंत्री, विधायक और प्रत्याशियों ने किया मतदान, जानिए किसने कहां से डाला वोट

Raipur : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बड़ी संख्या में मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर आते हैं। वहीं, राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख तथा उम्मीदवार भी कतार में लगकर लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेते हैं, जानते है कि किस नेता ने कहां मतदान किया.

बिलासपुर के बेल्थरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने सरकंडा लोधीपारा के प्राथमिक शाला में कतर में लगकर मतदान किया. इसके साथ ही विधायक ने लोगों से मतदान करने की अपील की है.

राज्य की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर के बोलिंग बूथ जाकर मतदान किया. लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील भी की.

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर के प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मारवी ने अपने गृह ग्राम पटना पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया. इस दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरगुजा लोकसभा में हम 2 लाख से अधिक वोट से जीत रहे हैं. वहीं प्रेममगर विधानसभा से 40 हजार वोट का लीड रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में भी हम जीत रहे हैं, भाजपा के पक्ष में माहौल है.

बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने परिवार समेत मतदान किया. उन्होंने मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं में गजब का उत्साह का माहौल है. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वोट कर रहे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह बर्बाद होगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का पहले 71 फिर 75 पार का नारा फेल हुआ था.

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय मतदान केंद्र 81 में पहुंचकर मतदान किया.

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे चुनाव के बीच कोसाबाड़ी स्थित निर्मला स्कूल पहुंची. लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान हो रहा है. वहीं लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार मतदान किया. अरुण साव ने शेफर्ड स्कूल स्थित बूथ में लाइन में खड़े होकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत को लेकर युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह का माहौल है. लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं.

You May Also Like

More From Author