Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर छोड़ी हिंसा

दंतेवाड़ा: नक्सली विचारधारा का त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए, एक 8 लाख रुपये के इनामी माओवादी ने आज सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सली ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था।

यह नक्सली पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में भी काम कर चुका था।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “लोन वर्राटू (घर वापस आइए)” अभियान का प्रभाव दिख रहा है, जिसके तहत कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति” के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस योजना से प्रेरित होकर, 2021 से पहले पूर्वी बस्तर डिवीजन में तैनात कंपनी नंबर 6 का पीपीसीएम भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है।

Exit mobile version