Rath Yatra : कल नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, पहली बार टेंट में होंगे विराजमान

कांकेर: रविवार 7 जुलाई को महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ कांकेर में राजापारा स्थित अपने मंदिर से रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। लेकिन, 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब भगवान जगन्नाथ टेंट में विराजमान होंगे।

बताया जा रहा है कि जनकपुर वार्ड स्थित गुंडिचा मंदिर जर्जर है, जिसकी वजह से भगवान वहां विराजमान नहीं हो सकते। पिछले 3 सालों से भगवान अपने रथ में सवार होकर अपने मंदिर के ही एक स्टोर रूम में 10 दिन बिता चुके हैं। इस बार वार्डवासियों की आग्रह पर भगवान फिर से अपनी मौसी के घर जनकपुर पहुंचेंगे, लेकिन इस बार भगवान को 10 दिन टेंट में बिताना होगा।

मंदिर नहीं बनने के पीछे मंदिर समिति प्रशासन के उदासीन रवैये का हवाला दे रही है, जिसके कारण अब तक मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है।

You May Also Like

More From Author