महादेव सट्टा ऐप केस: ओमान में गिरफ्तार सौरभ चंद्राकर का फर्जी पासपोर्ट वायरल, जांच में बड़े खुलासे

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित फर्जी पासपोर्ट सामने आया है, जिसमें फोटो सौरभ की है, लेकिन नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसने प्रत्यर्पण से बचने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सौरभ ने कथित रूप से इसी फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश किया था। इससे पहले उसके वानूआतू नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहचान पत्रों में भी अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज मिली हैं, जिससे जांच और तेज हो गई है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर पर मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के गंभीर आरोप हैं। इंटरपोल पहले ही उसके खिलाफ जारी रेड नोटिस को बरकरार रख चुका है। अब एजेंसियां फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क और भारत प्रत्यर्पण से बचने की कथित साजिश की जांच कर रही हैं।

You May Also Like

More From Author