महादेव सट्टा ऐप : अर्जुन यादव और अमित अग्रवाल की सुनवाई, EOW के पक्ष में फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा बैटिंग एप मामले में आज मंगलवार को बर्खास्त सिपाही अर्जुन सिंह यादव और अमित अग्रवाल को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद पेशी:

अर्जुन सिंह और अमित अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईओडब्ल्यू के पक्ष में फैसला सुनाया।

9 दिन की पुलिस रिमांड:

विशेष अदालत ने बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 9 दिन यानी 23 मई तक की पुलिस रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

अन्य आरोपियों की 15 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ी:

इस मामले में निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, भीम सिंह यादव, राहुल वकटे, रितेश यादव और अमित अग्रवाल सहित कुल 7 आरोपियों को भी विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों की 15 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

यह मामला क्या है?

महादेव ऑनलाइन सट्टा बैटिंग एप के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author