Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिवरीनारायण में महानदी का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बहा पानी; आवागमन बंद

जांजगीर-चांपा। लगातार बारिश और गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने के बाद शिवरीनारायण में महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिसके चलते शिवरीनारायण से गिधौरी मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन डायवर्ट किया है।

स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन और DDRF की टीम मौके पर तैनात है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और नदी-पुल के आसपास लापरवाही न बरतने की अपील की है।

Exit mobile version