Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महंत का सरकार पर हमला, बोले- नहीं सुधरे तो अगली बार कांग्रेस करेगी सुधार

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार सुधर जाए तो अच्छा है, नहीं तो अगली बार कांग्रेस की सरकार बनने पर सुधार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अविश्वास प्रस्ताव कमजोर था तो मुख्यमंत्री ने उस पर लंबा जवाब क्यों दिया।

कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में महंत ने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वे “दुकानदारी” बंद करें। उन्होंने धान, कोयला, शराब और रेत कारोबार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर महंत ने कहा कि 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी के अभियान का समर्थन करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग की।

सोनम वांगचुक के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि वे इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया।

Exit mobile version