महासमुंद : मतदाताओं को तिलक लगाकर एवं फूल बरसाकर किया स्वागत

Mahasamund : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. तीन सीटों में से राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंदा लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे. इस बीच, महासमुंद लोकसभा में मतदान शुरू होने से पहले आदर्श मतदान केंद्र पर जाने वाले मतदाताओं पर फूलों की बारिश की गई और उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया.

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट शामिल हैं. यहां 17 लाख से अधिक मतदाता हैं. वोटिंग के लिए कुल 2147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा में मतदान प्रतिशत 74.51% रहा.

कुल मतदाता- 17,62,477

पुरुष मतदाता-8,66,670

महिला मतदाता- 8,95,773

थर्ड जेंडर- 34

18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 48,786

दिव्यांग मतदाता – 17,383

You May Also Like

More From Author