महाशिवरात्रि 2026: गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्राकृतिक शिवलिंग बना आस्था का केंद्र

Mahashivratri 2026 | Raipur.
महाशिवरात्रि आज पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में Gariaband स्थित Bhuteshwar Nath Temple में भी आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां प्रकृति प्रदत्त विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग विराजमान है।

भूतेश्वरनाथ महादेव के नाम से प्रसिद्ध इस प्राकृतिक शिवलिंग की खासियत यह है कि इसका आकार हर वर्ष बढ़ रहा है। बताया जाता है कि इसकी ऊंचाई लगभग 18 फीट और गोलाई करीब 20 फीट है, जबकि पुरातत्व विभाग के अनुसार शिवलिंग प्रतिवर्ष 6 से 8 इंच तक बढ़ रही है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी शोध का विषय बना हुआ है।

भक्त इसे “भकुर्रा महादेव” के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि प्राचीन काल में यहां रहस्यमयी ध्वनियां सुनाई देती थीं, जिसके बाद लोगों ने इस स्थान को शिवलिंग मानकर पूजा शुरू की। आज यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

You May Also Like

More From Author